हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। वे अपनी सुंदरता और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। जी हां 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना दिखने में बेहद ही खूबसूरत और फिट दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि स्लिम ट्रिम दिखने वाली हिना खान खुद को फिट रखने के लिए घंटों वर्कआउट करती हैं।
इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद पता चली क्योंकि वह अपने वर्कआउट के वीडियो और फिटनेस फोटोज सोशल अकाउंट पर शेयर भी करती रहती हैं। इन फोटोज को देखकर आप भी इतनी इंस्पायर होगी कि खुद को वर्कआउट करने से नहीं रोक पाएगी।
Watch Latest Video
हिना खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं। तभी तो हर तरह से अपनी फिगर को मेनटेन करने की कोशिश करती हैं। सिर्फ हिना खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कुछ और एक्ट्रेसेस जैसे करीना कपूर और अमृता अरोड़ा और यहां तक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला भी खुद को फिट रखने के लिए सीढ़ियों में वर्कआउट करती हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होता है और आप फिट दिखाई देती हैं।
अगर टीवी इंडस्ट्री में कोई एक स्टार है, जो अपने वर्कआउट सेशन के साथ फिटनेस का मतलब बदल रहा है, तो वह हैं हिना खान। वीकेंड हो या वीक डे, हिना खान के दिन की शुरुआत वर्कआउट से ही होती है। हाल ही में हिना खान ने अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वह सीढ़ियों पर कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं। जी हां इस फोटोज में हिना खान तेजी से सीढ़ियों पर चढ़ती नजर आ रही हैं।
Watch Latest Video
इन फोटोज में हिना खान की फुर्ती देखने लायक है। जैसा कि वह तेजी से सीढ़ियों से ऊपर और नीचे जाने की कोशिश करता है, हम उस समर्पण को देख सकते हैं। सीढ़ियों पर ऊंची कूद करने से लेकर स्ट्रेचिंग तक, हिना एक प्रो की तरह अपने वर्कआउट सेशन को एंजॉय कर रही हैं। अपने वर्कआउट सेशन के बाद, हिना ने एक पोस्ट वर्कआउट सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उनकी स्किन ग्लोइंग दिखाई दे रही थी। इसमें कोई शक नहीं कि हिना कभी भी अपने वर्कआउट सेशन को छोड़ना पसंद नहीं करती